February 21, 2025

यमुना रेत की चोरी को रोकने के लिए सरकार पूरे ठोस कदम उठाएगी : परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा

0
101
Spread the love

Faridabad News, 19 June 2020 : हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले बरसात के दिनों से पहले यमुना किनारे लगते गांवों में यमुना रेत की चोरी को रोकने के लिए सरकार पूरे ठोस कदम उठाएगी। इसी के चलते खनन मंत्री ने सख्त दिशा निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे अवैध रूप से हो रहे यमुना खनन को रोके। इस संदर्भ में खनन मंत्री ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ,पलवल के पुलिस अधीक्षक के अलावा माइनिंग विभाग की एसआईटी को भी सख्त आदेश दिये।

खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कि वे रात के समय यमुना नदी के किनारे चौकसी बढ़ाएं। यही नहीं मौके पर रेता चोरी करने वाले लोगों पर कार्यवाही करके शिकंजा कसे और उनके उपकरणों को जप्त करें।

आज शुक्रवार को यमुना किनारे लगते गांवों के कुछ लोग खनन मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे । ग्रामीणों ने खनन मंत्री को अवगत कराया कि पुलिस और कुछ गांवों के सरपंचों की मिलीभगत से यमुना से रेता चोरी किया जा रहा है। अवैध रूप से रेता चोरी करने वाले लोग खेतों के रास्तों से निकलते हैं। जिससे उनकी फसलें खराब होती है। यही नहीं डंपर और ट्रैक्टरों के ओवरलोड वजन से रोड टूट जाती है।

खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि हरियाणा सरकार पूरे हरियाणा में कहीं भी अवैध रूप से यमुना का खनन करने वाले लोगों को नहीं बख्शेगी।

खनन मंत्री श्री शर्मा ने कहा की  हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में यमुना के अलावा अरावली क्षेत्र में भी कहीं अवैध रूप से खनन नहीं करने देगी। इससे पहले भी बिना सरकार की अनुमति के खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आगे भी यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *