February 21, 2025

श्री सिद्धदाता आश्रम में दूसरे दिन विदेशी शिष्यों ने किए गुरु दर्शन

0
sidhdata ashram
Spread the love

Faridabad News, 15 July 2019 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दूसरे दिन भी श्री गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े जोशोखरोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विदेश से आए भक्तों ने गुरु दर्शन कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। यहां तीसरे दिन मंगलवार को श्री गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस अवसर पर आश्रम के अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान के दर्शन भी गुरु की युक्ति से हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल मानने भर की बात है। उसके बाद भेष की टेक तो परमात्मा स्वयं रखते हैं। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि भगवान हमेशा ही हमारे साथ होते हैं केवल हमारे समझने में भूल हो जाती है। उन्होंने सेवा का महत्व बताते हुए हनुमान जी का उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने भगवान की सेवा दोनों युगों में की। स्वामीजी ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर छबीलों पर भी लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर आश्रम द्वारा प्रकाशित सदगुरु चालीसा का विमोचन भी स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने किया। वहीं भजन गायक लोकेश शर्मा ने भी सभी को खूब झुमाया। यहां तीसरे दिन मंगलवार को श्री गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम संपन्न होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *