February 21, 2025

हरियाणा गर्वमैन्ट पी.डब्ल्यू. डी.मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0
11
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा गर्वमैन्ट पी.डब्ल्यू. डी.मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने प्रान्तीय कमेटी के आह्वान पर आज वीरवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के हडताली कर्मचारियों के समर्थन में चार घन्टे की हडताल की। हडताली कर्मचारियों ने प्रातः 8बजे से 12बजे तक सरकारी भवनों, न्यायालय परिसरों, आबकारी कार्यालयों समेत श्रम विभाग की जल आपूर्ति को बन्द रखा।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी अपने कार्यों को छोड़ कर टाउन पार्क में एकत्रित हुए यहां पर से प्रर्दशन करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।तथा पालिका कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सौंपा।प्रर्दशकारीयों का नेतृत्व जिले के वरिष्ट उपप्रधान ने किया।कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय प्रधान वीरेन्द्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर नगर पनिकायों के कर्मचारियों की हडताल की अनदेखी करने का आरोप लगाया।डंगवाल ने कहा कि पिछले एक पखवाड़े से जारी अनिशितकालीन हडताल को सरकार गम्भीरता से नहीं ले रही हैं यूनियन विभाग में वर्षों से सफाई के कार्यों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने ,सर्वोच्च न्यायालय के 26 अक्टूबर2 016के निर्णय समान काम के लिए समान वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों को सामाजिक लाभ प्रदान करने एवमं नगरनिगमों मे ठेकाकरण कि प्रथा का उन्मूलन करने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकार अपना अडियल रवैया नहीं त्याग रही हैं आज विभाग में कच्चे कर्मचारियों की संख्या ज्यादा तथा नियमित कर्मचारी नाममात्र का है।प्रर्दशकारीयों को प्रधान कप्पी, बी.एण्ड आर.वित्त सचिव राजकुमार आदि ने सम्बोधित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *