February 20, 2025

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे राष्ट्रीय नेता : सुशील रावत

0
sushil rawat
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के प्रदेश सचिव एडवोकेट सुशील रावत ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया आने वाली 25अगस्त 2018 को लीगल सेल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का  विधिक विमर्श सम्मेलन 2018, इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर 5 पंचकूला में रखा गया है जिसमेंलीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यविवेक तंखा सांसद, कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी, विपुल महेश्वरी, मुख्यअतिथि  होंगे और जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर अशोक तंवर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी करेंगे।सुशील रावत जी ने बताया लीगल सेल के कार्यक्रम मेंअधिवक्ताओं के हितों का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा जिसे कांग्रेससरकार बनने पर पूरा भी किया जाएगा। जिस को आश्वस्त करने के लिए राष्ट्रीय नेता स्वयं इसेजारी करेंगे। रावत ने बताया  अधिवक्ता पार्टी की रीड की हड्डी होती है। हमेशा कांग्रेस ने अधिवक्ताओं के हितों की बात रखी है  और सभी  अधिवक्ताओं का मान-सम्मान रखा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *