February 21, 2025

हरियाणा का हो रहा चहु मुखी विकास : सुखबीर मलेरना

0
16
Spread the love

Faridabad News : भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल एवं बल्लभगढ़ से विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए, पार्टी की नीतियों एवं किसान हित की कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण आंचल तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याण एवं किसान हित की योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनको किसानों तक पहुंचाने का काम किसान मोर्चा भलीभांति कर रही है।

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक का स्वागत करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि हरियाणा उन्नति के पथ पर अग्रसर है, चाहे किसान मजदूर हो या नौकरी पेशा लोग हों सब के लिये कल्याण कारी योजनाएँ जमीनी स्तर पर लागू की जा रही हैं। किसानों के लिये किसान मंडियों का प्रावधान है, जहाँ किसान बिना बिचौलियों के अपनी फल सब्जियों को बेच सकता है। भावान्तर योजना अगर किसान को तय मूल्य से कम मिलता है वो भरपाई सरकार करेगी।

गेहूं के भाव सबसे ज्यादा, सरसो के भाव सबसे ज्यादा, सडकों और उपरगामी पुलो का निर्माण, सरकारी नौकरियों मे पारदर्शिता, आन लाईन ट्रांसफर नीति, आयुष्मान बीमा योजना आदि कितनी ही जनकल्याण कारी योजनाओं को हरियाणा की भाजपा सरकार चला रही है। नये हस्पतालों, स्कूलों, कालेजों, आई टी आई का निर्माण जारी है । ये सभी योजनायें बता रही हैं कि हरियाणा का चहुमुखी विकास हो रहा है।जनता को विपक्षियों के झांसे मे नही आना चाहिए, जो सिर्फ रिश्वतखोरी, भाई भतीजा वाद और लूटतंत्र को बढावा देता है।

इस मौके पर उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवत दयाल कौशिक, जिला महामंत्री प्रहलाद बांकुरा, तीरथ, जगविन्द्र, रणवीर, महेश गोयल, मनोज बडग़ुजर, सुरेन्द्र शर्मा, कपिल कौशिक, अमित शर्मा, कविता मीणा, अरुण द्विवेदी, जितेन्द्र बंसल, रामचरण यादव पाली, अनिल कराहना, राजकुमार गौड आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *