February 22, 2025

हिन्दू धर्म आस्था का प्रतीक है : बलजीत कौशिक

0
3
Spread the love

Faridabad News : नीलम बाटा रोड स्थित ए सी नगर में आज शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना नवयुवक मंडल द्वारा की गई। जिसमे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। इस अवसर पर श्री बलजीत कौशिक ने भगवान शिव परिवार, हनुमान जी, गणेश जी ,मां शेरावाली, बाबा बालक नाथ की मूर्ति की स्थापना अपने साथी पूर्व पार्षद अनिल शर्मा ,रणधीर फागना ,मंदिर के प्रधान मोनू शर्मा ने पुरे विधि विधान के साथ की। मंदिर का प्रांगण भोले नाथ व बाबा बालक नाथ के जयकारे से गूंज उठा सभी भक्त भजनों पर खूब झूम उठे। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि धर्म किसी वर्ग या व्यक्ति विशेष का नही बल्कि समस्त मानव समाज का है, आज हमारे हिन्दू धर्म मे लगभग 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। मानव सभ्यता आस्था पर टिकी है, धर्म का मार्ग मनुष्य को अच्छाई की ओर ले जाता। उसे बुरे कर्माे से विमुख करता है।

श्री कौशिक ने कहा कि ये उनका सौभाग्य हैं उन्हे इस शिव मंदिर मे मूर्ति स्थापना का मौका मिला है। हम सभी के प्रयास से यह मंदिर एक विशाल मंदिर के रूप स्थापित होगा। श्री कौशिक ने कहा कि मनुष्य को धार्मिक भावना ही मनुष्यत्व प्रदान करती है अन्यथा जानवर और मनुष्य मे कोई फर्क नही होता। हमे विश्व शांति के लिए प्रयास करना चाहिए। हमे सभी धर्मों के प्रति सद्भाव की भावना रखनी चाहिए और अन्य धर्माे का भी आदर सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर नवयुवक मंडल के सेवादार विधि सिंह, मुकेश राजपूत, श्याम अरोडा, लखबीर सिंह लक्खा, रमेश नेगी, भूपेन्द्र आनंद, विक्रम पोसवाल, अमित कश्यप, प्रकाश बैंसला, देविन्द्र भारद्वाज, राजू, राजेश, मुकेश, प्रवीन कश्यप, किशन भारद्वाज, लक्ष्मी, रानी, नीलम, कमला, विमला, हरदेई, प्रेमवती, अनीता अरोडा, प्रकाशी बैंसला, आशा, इंदिरा आदि धर्म प्रेमी विशेष रूप से मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *