February 23, 2025

सिद्धदाता आश्रम में नहीं मनेगी होली, जनहित के लिए होगा वैदिक हवन

0
102
Spread the love

Faridabad News, 06 march 2020 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में नौ मार्च को प्रस्तावित होली महोत्सव नहीं मनाया जाएगा। इस दिन आश्रम के अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज जनहित में हवन कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे। बताया गया है कि यह निर्णय कोरोना वायरस को लेकर किया गया है। गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम के होली महोत्सव में देश विदेश से लाखों लोग पहुंचते हैं।

आश्रम प्रबंधन समिति ने बताया कि श्री रामानुज संप्रदाय और गुरु स्थान पर होली मनाने के लिए यहां पहुंचने वालों की भलाई के लिए ही महोत्सव को रद्द किया गया है। यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में भक्तगण होली मनाने के लिए आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने से यहां पर मौजूदा समय में चल रहे कोरोना वायरस का रिस्क हो सकता था। इसलिए भीड़ को न जुटने देने के लिए महोत्सव को रद्द कर दिया गया है।

रोगमुक्त कर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए करेंगे हवन
जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि होली महोत्सव में बड़ी संख्या जुटने के कारण हम कोई रिस्क जनता के साथ नहीं ले सकते हैं। लेकिन देश व दुनिया में कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाने के लिए विशाल यज्ञ नौ मार्च को वह करेंगे। जिससे वातावरण में व्याप्त विषाणुओं का नाश होगा और परमपिता परमेश्वर से सभी प्राणियों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना भी की जाएगी।

होली महोत्सव का बोर्ड पर कार्यक्रम रद्द करने संबंधी सूचना
आश्रम के बाहर होली महोत्सव की सूचना देने वाले बोर्ड को हटा दिया गया है। उसके स्थान पर कार्यक्रम रद्द करने बारे में फ्लैक्स लगाया गया है। वहीं आश्रम प्रबंधन अपने डेटाबेस से भक्तों को होली महोत्सव रद्द करने के बारे में भी सूचना दे रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *