February 20, 2025

सदन भंग हो और दोनों मंत्री अपनी कुर्सियां छोड़ें : जगदीश भाटिया

0
jagdish
Spread the love
Faridabad News, 28 Dec 2018 : नगर निगम सदन  एवं दोनों मंत्रियों की मनाही के बावजूद टे्रड लाईसेंस शुल्क वसूली को लेकर व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कड़ा विरोध दर्ज करवायाा है। श्री भाटिया ने कहा कि निगम अधिकारी ना केवल समूचे सदन बल्कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल के आदेशों की अवमानना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी जबरन टे्रड लाईसेस वसूली की आड़ में अनुचित धंधा कर रहे हैं। वह दुकानदारों को टे्रड लाईसेंस का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। कई दुकानदारोंं ने इस बात की शिकायत व्यापार मंडल से की है।
नाराजगी जताते हुए व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया ने कहा कि जब निगम अधिकारियों को दोनों मंत्री व सदन की परवाह नहीं है, तब सदन को भंग कर देना चाहिए और मंत्रियो को भी अपने पदों से इस्तीफे दे देने चाहिएं। श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जबरन दुकानदारों पर टे्रड लाईसेंस शुल्क थोंपना चाहता है। निगम एक्ट 1994 के तहत फरीदाबाद के व्यापारियों पर यह शुल्क कई सालों बाद लगाया जा रहा है, जोकि पूरे हरियाणा में कहीं भी लागू नहीं है।
इसके विरोध में व्यापारियों ने व्यापार मंडल के नेतृत्व में मेयर सुमनबाला, सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग सहित समूचे सदन एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा था। मेयर व सभी पार्षदों ने जहां सदन में एकमत होकर टे्रड लाईसेंस शुल्क वसूली को रद्द कर दिया था, वहीं दोनों मंत्रियों ने भी इस शुल्क की वसूली पर विरोध जताते हुए निगम प्रशासन को इसे समाप्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन दुख की बात है कि इतना होने के बावजूद निगम अधिकारी इसे अपनी हठधर्मिता का सवाल बनाए हुए हैं। कई कर्मचारी टे्रड लाईसेंस की आड़ में दुकानदारो से अवैध वसूली कर रहे हैं। वह इस मुद्दे को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *