February 22, 2025

शिव अभिषेक में जुटे सैकड़ों कांवडियों ने गुरु का भी किया शुक्राना

0
203
Spread the love

Faridabad News, 30 July 2019 : शिवरात्रि के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने षोडशोपचार विधि से महादेव शिव का अभिषेक कर भक्तों को आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर जुड़े सैकड़ों कांवडिय़ों ने महादेव का अभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगीं वहीं गुरु का भी शुक्राना किया।

इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान से वो मांगो जो इस लोक में भी रहे और उस लोक में भी रहे। उन्होंने कहा कि महादेव शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं, इसलिए बड़ी संख्या में उनके भक्त हैं। लेकिन भक्त को भी यह जान लेना चाहिए कि कहीं वह भोले की कृपा का गलत फायदा तो नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सही गलत की व्याख्या गुरु करते हैं। इसलिए भगवान की भक्ति भी गुरु के बताए मत से करनी श्रैयस्कर है। क्योंकि गुरु के पास उस समय की चाबी होती है, जब आपके सभी रास्ते बंद हो जाते हैं। यही कारण है कि स्वयं महादेव भी भगवान राम का पूजन और वंदन करते हैं। स्वयं महादेव ने भी गुरुगीता के माध्यम से संसार को गुरु का महत्व बताया है।

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांवडि़ए और उनके परिवार सोमवार रात से ही यहां जुटने शुरु हो गए थे, मंगलवार सुबह से आम भक्त भी हजारों की संख्या में पहुंचने लगे। जिन सभी को गुरु महाराज ने आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम में आने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं क्योंकि गुरु की वाणी के अनुसार यहां दरबार है। जहां सभी देवी, देवता विराजमान रहकर अपने भक्तों पर कृपा करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *