February 22, 2025

उमेश भाटी के नेतृत्व में सैकड़ों ने थामा इनेलो का दामन

0
UMESH
Spread the love
Faridabad News, 02 Jan 2019 : इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी के नेतृत्व में चेतन राघव ने अपने सैकड़ो साथियो के साथ इनेलो का दामन थामा। यह जानकारी देते हुए ठाकुर उमेश भाटी ने बताया कि चेतन ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियो में केवल पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को इस्तेेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इनेलो की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है और पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इनेलो एक स्तम्भ है जिसे कोई नहीं हिला सकता और आगामी चुनावो में इनेलो पूर्ण बहुमत से हरियाणा में सत्ता हासिल करेगी और मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला एक बार फिर हरियाणा का चहुमुखी विकास करके हरियाणा को विश्व के मानचेस्टर पर पहुंचायेंगे यह हमें पूर्ण उम्मीद है। उन्होने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिलाया जयेगा और आपके कार्यो को देखते हुए आपको जिम्मेवारियां भी सौंपी जायेंगी।
इस अवसर पर डॉ. गगन सिसोदिया,अवधेश भदौरिया, वीर विक्रम सिंह, चेतन राघव, लोकेश भदौरिया, सुमित कुमार, अखिल राघव, रवि पासवान, अनुराग, अमित यादव, अमन खान, राजा सिंह चौहान, विकास यादव, अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार, विकास मौर्या,मलिक सिद्दीकी, अभिमन्यु यादव, आशीष दुबे, कुमार साकेत, बृजेश गुप्ता, पंकज शर्मा, अनुराग कुमार, प्रदीप पाल अनिकेत सिंह, दीपक सोनी, नीरज सोनी, विक्की गुप्ता, निखिल कुमार, महेश कुमार,अनुराग पांडेय, लालू, सुमित कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *