February 20, 2025

दिव्यधाम में लगे बम भोले और जयगुरुदेव के जयघोष

0
11
Spread the love

Faridabad News : आज श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे जिन्होंने अपने ईष्ट और गुरुदेव का पूजन कर जयघोष किया। यहां अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सविधि महादेव शिव का पूजन किया।

हरिद्वार और गंगोत्री से कांवड़ लाने वाले कांवडिए बड़ी संख्या में श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम पहुंचे। यहां पूजन करने के बाद अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि महादेव के साथ एक बड़ा गुण जुड़ा है। वह देवों के देव महादेव हैं, सब कुछ कर सकते हैं, बलशाली हैं लेकिन भोले भी हैं। महादेव के यह गुण हमें बताते हैं कि हमें कितनी भी खूबियां होने का अभिमान नहीं करना चाहिए। यह मानवता का विशिष्ट गुण है। महादेव शिव का पूजन करने का एक अर्थ यह भी है कि हमें उनके गुणों को अपने जीवन में उतारना है।

यहां कांवडियों ने महादेव का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। उन्होंने गुरु महाराज का भी पूजन कर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भोले के भक्तों ने पूजन किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *