February 21, 2025

किसानों के हकों की लड़ाई लड़ने वाली इनैलो पार्टी की नीतियों में विश्वास करता हूँ : विजय भाटी

0
66
Spread the love

Faridabad News : हरियाणा में समाजवादी पार्टी के पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष और 2014 के विधानसभा चुनाव में तिगांव विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे कौराली निवासी कंवर विजय भाटी आज इनैलो जिला अध्यक्ष चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को छोड़कर इनैलो पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर विजय भाटी ने कहा कि हरियाणा में किसानों व कमेरे वर्ग के सच्चे हितैषी इनैलो सुप्रीमों चौ. ओमप्रकाश चौटाला हैं। उनके आदेश पर समस्त इनैलो पार्टी के कार्यकर्ता चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में सतलुज यमुना लिंक नहर को बनवाने के लिए पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं तथा दूसरी पार्टीयां सतलुज यमुना लिंक नहर को बनवाने के लिए सिर्फ आँसू बहा रही हैं। इनैलो व बसपा पार्टी का जिस दिन से समझौता हुआ है उसी दिन से हरियाणा में गठबंधन की लहर चल रही है। विजय भाटी ने कहा कि मैं बिना किसी स्वार्थ के किसानों व कमेरे वर्ग की हकों की लड़ाई लड़ने वाली इनैलो पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए इनैलो पार्टी में शामिल हुआ हूँ तथा उन्होंने जिला अध्यक्ष चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान को विश्वास दिलाया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपेगी उसको मैं पूरी लगन व निष्ठा के पूरा करूंगा।

इस मौके पर इनैलो जिला अध्यक्ष चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने कंवर विजय भाटी को पटका पहनाकर व पार्टी का झंडा देकर पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया तथा उनको विश्वास दिलाया कि आपने जिस प्रकार इनैलो पार्टी की नीतियों में विश्वास किया है मैं भी इनैलो पार्टी की तरफ से आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपका पार्टी में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश भाटी, महिला जिला अध्यक्ष कुमारी जगजीत कोर पन्नू, जिला प्रधान महासचिव पवन रावत व जिला प्रचार सचिव प्रेम सिंह धनखड़ भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *