गढवाल सभा की अहम बैठक सम्पन्न : देव सिंह गुंसाई

Faridabad News, 20 Jan 2019 : गढवाल सभा रजि की समस्त कार्यकारिणी की एक अहम बैठक एनएच-2 स्थित बी.एन.पब्लिक स्कूल में की गयी। बैठक में सर्वप्रथम महासचिव सुरेन्द्र रावत ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को अपने कार्यकाल में किये गये कार्यो का विवरण देने की अपील की और बैठक की शुरूआत की।
इस बैठक में अध्यक्ष देव सिंह गुंसाई, वरिष्ठ उपप्रधान एम एस असवाल, उपप्रधान राजेन्द्र सिंह नेगी, महासचिव सुरेन्द्र रावत, सचिव विनोद नोटियाल, शिक्षा सचिव महेन्द्र सिंह बिष्ठ, कोषाध्यक्ष योगेश चन्द्र शर्मा, उपकोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव बलवंत सिंह नेगी, सभा सचिव प्रदीप नेगी, संगठन सचिव दिग्विजय सिंह रणावत, प्रचार सचिव सुनीत नेगी ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष श्री देव सिंह गुंसाई द्वारा की गयी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने संबोधन में अपने अपने कार्यो का ब्यूरा दिया और गढ़वाल सभा के लिए किस तरह से क्या क्या कार्य व समाजहित के किन किन कार्यो में हिस्सा लिया के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष देव सिंह गुंसाई ने कहा कि गढ़वाल सभा रजि उत्तराखंड की शान है और इसीाा को इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए आप सभी ने जो कार्य किये है वह वाकई में प्रशंसा के योग्य है और वह सभी पदाधिकरियों का आभार जताते है जिन्होंने मेरे कार्यकाल में गढ़वाल सभा को उन्नति के शिखर पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज गढवाल सभा द्वारा शिक्षण संस्थान, निशुल्क कंप्यूटर सेन्टर, एम्बुलेंस सहित अन्य तरह की कई सामाजिक व धार्मिक कार्यो में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और यह सभी सुविधाएं उत्तराखंड समाज के लोगों के लिए विशेषकर है।
आजीवन सदस्यों में अपनी बात चंदन सिंह नेगी लक्कड़पुर से योगेंद्र चौहान सेहतपुर से हुकम सिंह रावतए ओम प्रकाश गौड़ जीए विक्रम रावत जी एमातबर सिंह रावत, लक्ष्मण राणा सेक्टर 3, विक्रम सिंह नेगी फौजी भाईए दलीप सिंह रावत भूतपूर्व अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह रावत भूत पूर्व महासचिव, राकेश घंडियाल भूतपूर्व अध्यक्ष व आर.पी उनियाल भूतपूर्व शिक्षा सचिव ने अपने विचारों में वर्तमान कार्यकारिणी के द्वारा किए गए कार्य को सराहनीय बताते हुए समय.समय पर राय मशवरा करके स्कूल और सभा के उत्थान के लिए इसी तरह बैठकों के आयोजन कर उत्तराखंड समाज को ऊंचाई की चरम सीमा तक पहुंचाने में साथ मिलकर भागीदारी निभाने हेतु विचार व्यक्त किए
बैठक के अंत में सुरेंद्र रावत ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्ति एवं भूतपूर्व पदाधिकारी के साथ साथ सभी युवाओं साथियों का आम सभा में अपनी बात आदान प्रदान करने हेतु व अपनी गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद किया।