February 21, 2025

अग्रवाल कॉलेज में महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी अर्जुन अवॉर्डी इंस्पेक्टर नेहा राठी ने छात्र छात्राओं को सिखाएं सेल्फ डिफेंस/ आत्मरक्षा के गुर

0
520
Spread the love

फरीदाबाद: महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी अर्जुन अवॉर्डी इंस्पेक्टर नेहा राठी में आज बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस वूमेन सेल द्वारा आयोजित सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्राओं को आत्मरक्षा तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें महिला सशक्तिकरण के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा इंस्पेक्टर ने छात्रों को फिजिकल फिटनेस तथा कोर्स का जीवन में महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस थाना तथा दुर्गा शक्ति की टीम भी मौजूद रही। इसके साथ ही वूमेन सेल इंचार्ज डॉ रेखा जैन, डॉक्टर गीता गुप्ता तथा डॉक्टर रेनू महेश्वरी, वाईआरसी इंचार्ज डॉ सुभाष तथा लवकेश वाईआरसी कन्वर्नर डॉक्टर जयपाल भी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल कृष्ण कांत ने इंस्पेक्टर नेहा का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं का मार्गदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। इंस्पेक्टर नेहा राठी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि कहा कि आप सभी छात्र इस देश के उज्जवल भविष्य की नींव हो आने वाला भविष्य आपके कंधों पर टिका हुआ है इसलिए अपने आपको गौरवान्वित महसूस करिए कि आप अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात इस देश के एक जिम्मेवार नागरिक बनने जा रहे हैं। इसके पश्चात छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लड़के लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं परंतु शर्म के मारे लड़कियों को पलट कर कोई जवाब नहीं दे पाती। सबसे पहले हमें इस आदत को सुधारने की आवश्यकता है। पुलिस लड़कियों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे मौजूद रहती हैं। यदि कोई भी लड़का किसी लड़की को बुरी नजर से देखता है या कोई गंदी बात बोलता है तो आप तुरंत महिला हेल्पलाइन के लिए 1091 या 112 पर संपर्क करके पुलिस को इसकी सूचना दें। जब तक पुलिस नहीं आती तब तक लड़कों को बातों में उलझा कर रखें और जैसे ही पुलिस वहां पर पहुंच जाती है तो पुलिस को उनके बारे में बताएं। पुलिस उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि वह उसके पश्चात दोबारा किसी लड़की की तरफ गलत नजर से देखने की हिम्मत नहीं करेंगे। इसके पश्चात इंस्पेक्टर नेहा ने आत्मरक्षा के लिए वहां पर मौजूद छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए और कहा कि यह पूरे जीवन आपके काम आएंगे। उन्होंने बताया कि आप अपने अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त करें जिसकी वजह से आपको आत्मविश्वास पैदा होगा और आप गलत कार्य करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आवाज उठाने में समर्थ होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के मोबाइल में दुर्गा शक्ति एप भी डाउनलोड करवाया गया और इसके बारे में छात्रों को जानकारी दी गई कि इसका उपयोग किस प्रकार से किया जा सकता है। छात्रों ने इंस्पेक्टर नेहा राठी द्वारा दिए गए प्रेरणात्मक संदेश के लिए उनका धन्यवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *