February 23, 2025

हिन्दू नव वर्ष पर यज्ञ के साथ 2020-2021 के नए सेमेस्टर का शुभारम्भ

0
203
Spread the love

Faridabad News, 13 April 2021 : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के प्रागंण में नववर्ष विक्रमी संवत 2078 के शुभ अवसर पर यज्ञ एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस यज्ञशाला में कॉलेज प्राचार्या डॉ. सविता भगत ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर हवन किया और 2020-2021 के नए सेेमेस्टर के प्रारम्भ की उद्घोषणा की।

कॉलेज का सम्पूर्ण वातावरण वैदिक मन्त्रों एवं ओऊम के उच्चारण के साथ गुंजायमान हो उठा। इस यज्ञ के माध्यम से विश्व में तेजी से फैल रही महामारी से समस्त जन की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। कॉलेज प्राचार्या ने पूर्णाहुति देते हुए नए सेमेस्टर के सुगमतापूर्वक संचालन की मंगल कामना की। यज्ञ की समाप्ति शांति मंत्र के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक सदस्यों ने अत्यन्त उत्साह के साथ यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ समाप्ति पर हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *