February 20, 2025

अवतार भड़ाना लखनऊ में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में हुए शामिल

0
ab
Spread the love

Faridabad News, 14 Feb 2019 : फरीदाबाद के पूर्व सांसद एवं उत्तरप्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अवतार भड़ाना की आज कांग्रेस में पुन: एंट्री हो गई। श्री भड़ाना की कांग्रेस में एंट्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की स्वीकृति पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में आज लखनऊ में हुई। कांग्रेस में शामिल होने से पहले अवतार भड़ाना ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक पद और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया। माना जा रहा है कि अवतार सिंह भड़ाना फिर से हरियाणा की राजनीति में सक्रिय रहकर फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। इससे पूर्व अवतार भड़ाना के कांग्रेसियों नेताओं से मिलने की चर्चाएं से साफ था कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। भड़ाना पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नवी आजाद, ज्योतिराजे सिंधिया व प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर से भी मुलाकातें किए जाने की चर्चाएं जोरों पर थी। गौरतलब है कि फरीदाबाद से तीन बार और उत्तर प्रदेश के मेरठ लोकसभा क्षेत्र से एक बार कांग्रेस की टिकट पर सांसद रह चुके अवतार भड़ाना फिलहाल उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। अवतार भड़ाना सबसे पहले 1984 में दौसा लोकसभा क्षेत्र से तत्कालीन जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद 1988 में उन्हें देवीलाल ने हरियाणा मंत्रिमंडल में बिना विधायक के मंत्री बनाया था। 1991 में अवतार भड़ाना पहली बार कांग्रेस की टिकट पर फऱीदाबाद लोक सभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। अवतार भड़ाना फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩा चाहते थे, मगर पार्टी से हरी झंडी न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस की ओर रुख किया है। 2014 का फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर भारतीय जनता पार्टी के कृष्णपाल गुर्जर से हारने के बाद अवतार इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हो गए थे और दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल के लिए ही प्रचार किया था। इसके बाद वे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मौजूदा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शामिल हो गए थे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अवतार भड़ाना को में सिर्फ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारक के रूप में उतारा बल्कि खुद भड़ाना को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ाया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। आज अवतार भड़ाना को लखनऊ में प्रियंका गांधी के सामने इसलिए कांग्रेस में शामिल कराया गया है ताकि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में हवा बन सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *