February 21, 2025

इंदु शर्मा बनी राष्ट्रीयवादी ब्राह्मण महासंघ की महिला प्रदेश मंत्री

0
107
Spread the love

Faridabad News, 03 July 2020 : राष्ट्रीयवादी ब्राह्मण महासंघ ने फरीदाबाद से इंदु शर्मा को महिला प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है। इंदु शर्मा ने राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष भाई रामराजी शर्मा व महिला प्रदेश अध्यक्ष राज कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय वादी ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें जो पद दिया गया है वह उसे पूरी ईमानदारी वह निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। इंदु शर्मा ने कहाकि वह कई सालों से समाज सेवा का कार्य करती आ रही है। उन्होंने कोविड-19 में भी जरुरतमंदो कि सेवा की है। उन्होंने अपने पति पवन शर्मा का आभार व्यक्त किया है अगर उनके पति उनका साथ नहीं देते तो वह कुछ नहीं कर सकती थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *