February 23, 2025

इनेलो के उपाध्यक्ष लांबा कांग्रेस में हुए शामिल

0
55
Spread the love

Faridabad News : यहां भूदत्त कॉलोनी में आयोजित जनसभा में इनेलो बल्लभगढ़ उपाध्यक्ष चौधरी तेज सिंह लांबा के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने इनेलो छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष साधना सिंह व कांग्रेस नेता अजय राठौर के समक्ष कांग्रेस का झंडा ग्रहण करके पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में साधना सिंह ने उन्हें तिरंगा पटका पहनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि तेज सिंह और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। वर्तमान केंद्र सरकार व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से तंग आकर हर वर्ग की उम्मीदें कांग्रेस पार्टी से बंधी है। सभी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और कांग्रेस की सरकार बनाने को आतुर है। मतदाता भाजपा के कुशासन व झूठे वायदों से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भाजपा जनता को विकास मुद्दे से भटकाकर धर्म व जाति की राजनीति कर रही है, जिससे देश का सामाजिक सौहार्द बिगड़ रहा है। तेज सिंह लांबा ने कहा कि हमने सभी सरकारें देखी हैं और महसूस किया है कि कांग्रेस ही देश को आगे ले जा सकती है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर हमने कांग्रेस पार्टी में जाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में छोटू प्रधान, राजू शर्मा, सचिन लांबा, योगेश लांबा, महेंद्र लांबा, अखिलेश यादव, हमराज सोलंकी, कैलाश, सोहन पाल, रामकिशन शर्मा, पितांबर सिंगला, कुलदीप सिंगला, कांता देवी, चंद्रप्रकाश व पवन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *