कर्मचारी राज्य बीमा निगम मे अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Faridabad News, 08 March 2021 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, पंचदीप भवन, सैक्टर-16, फरीदाबाद के प्रांगण में अन्तराष्ट्र्रीय महिला दिवस का आयोजन अपर आयुक्त एवं क्षेत्रीय निदेशक मुहम्मद इरफान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 कृष्णा शर्मा ’’दामनी’’, हिन्दी प्रवक्ता, हरियाणा शिक्ष विभाग से थीं। इस उपलक्ष्य पर कार्यालय में कार्यरत सभी महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और कई प्रतियोगिताएं जैसे-रंगोली बनाना, नीबू दौड़, स्लोगन लेखन आदि का आयोजन किया गया।
अपर आयुक्त महोदय ने इस अवसर पर सभी को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुुभकामनाएं दी एवं इस वर्ष 2021 की थीम ंचूज टू चैलेजं को चरितार्थ करने के लिए सभी महिला कर्मियों को को प्रेरित करते हुए कहा कि उक्त उद्देष्य की प्राप्ति हेतु सभी कर्मचारी सर्वधिकत उचित तरीके से अपने कार्य को वर्ष भर सम्पादित करेंगे। उपस्थित कर्मचारियों ने शपथ ली कि इस संदर्भ मे ंहम पूर्ण सर्मपण के साथ आगे भी कार्य करते रहेंगे एवं निगम के उद्देष्य की प्राप्ति के लिए अपना सहयोग विशेष रूप से बीमित व्यक्तियों को देते रहेंगे तथा महिलाओं की प्रगति हेतु सतत प्रयासरत रहेंगे। निगम के अस्पतालों में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं जिसकी सराहना सभी उपस्थितजनों ने की। अपर आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि जहॉ नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। समस्त नारीजाति के सम्मान में आयोजित किए जाने वाले अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस में यह कार्यालय अपना योगदान इसी प्रकार से देता रहेगा।