February 22, 2025

जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया जीवन में शिक्षक का महत्व

0
9633333
Spread the love

फरीदाबाद : आज श्री सिद्धदाता आश्रम स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने सभी को जीवन में शिक्षक के महत्व के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षक का होना अति आवश्यक है। एक शिक्षक ही हमें सभी प्रकार के ज्ञान प्रदान करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सबसे पहले शिक्षक माता पिता है जिन्होंने हमें प्रारंभिक ज्ञान दिया। इसके बाद विद्यालय में अलग अलग विषयों की जानकारी देने वाले हमारे शिक्षक हैं। जो कि शिक्षा जीवन के अनेक पायदानों पर काम आती है। इसके अलावा भी हम अपने जीवन में अनेक लोगों से अनेक प्रकार की शिक्षाएं ग्रहण करते हैं।

स्वामीजी ने कहा कि जीवन को ईश्वरोन्मुखी बनाने के लिए हमें आध्यात्मिक गुरु की आवश्यकता होती है। यह शिक्षा बाकी अन्य शिक्षाओं को मानवता के हित में लगाती है और हमें मानव होने का अर्थ समझाती है। उन्होंने सभी बच्चों से अपने जीवन में सकारात्मकता को अपनाने और प्राप्त शिक्षा का जनहित में प्रयोग करने की बात कही।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों ने हिंदी, संस्कृति एवं अंग्रेजी भाषाओं के माध्यम से शिक्षक दिवस का महत्व बताने वाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। श्री गुरुमहाराज जी ने सभी को आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान किया। गौरतलब है कि स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय शास्त्री तक निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। जहां बच्चे रहकर अपने जीवन का बोध प्राप्त कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *