February 20, 2025

जगुआर लैंड रोवर इंडिया 2019 में शुरू करेगा अपना विद्युतीकरण का सफर

0
Jaguar I-PACE Global Drive, Portugal, 2018
Spread the love

Faridabad News, 02 April 2019 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारत में अपने इलेक्ट्रिफाइड उत्पादों को लॉन्च करने का प्रस्ताव रखा है। वर्ष 2020 तक अपने समूचे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिफाइड विकल्पों की पेशकश करने की जगुआर लैंड रोवर की वैश्विक प्रतिबद्धता के अनुरूप, जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने 2019 की शुरूआत से ही अगले कुछ सालों में विभिन्न उत्पादों की पेशकश करने का प्रस्ताव रखा है। इनमें हाइब्रिड वाहनों से लेकर बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (बीईवी) तक शामिल हैं।

वर्ष 2019 के आखिर तक जगुआर लैंड रोवर द्वारा लैंड रोवर के इसके पहले हाइब्रिड वाहनों की पेशकश की जायेगी। वर्ष 2020 की दूसरी छमाही में, लैंड रोवर इंडिया की योजना इसके पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल, जगुआर आइ-पेस को लॉन्च करने की है।

रोहित सूरी, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) ने कहा , जगुआर लैंड रोवर का फोकस अधिक स्थायित्वपूर्ण भविष्य का निर्माण करने पर है और इंजीनियरों ने हमें इस रास्ते पर आगे बढ़ाने में मदद करने के लिये बिल्कुल सही उत्पादों को विकसित किया है। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिफाइड वाहनों की पेशकश इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर सरकार के झुकाव के अनुरूप है। कंपनी को भारत सरकार द्वारा फेम – II की पेशकश और देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर फोकस द्वारा प्रोत्साहन मिला है। इससे निर्धारित समय में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *