February 21, 2025

जजपा प्रभारी ने बल्लभगढ़ में शुरू किया पार्टी का सदस्यता अभियान

0
JJP
Spread the love
Faridabad News, 03 Jan 2019 : जननायक जनता पार्टी के फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतराम तंवर ने कहा है कि आगामी 28 जनवरी को जींद में होने वाला उपचुनाव जजपा के लिए अग्रिपरीक्षा है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा ताकि पार्टी अपने पहले चुनाव में जीत दर्ज करके अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा सके। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जींद उपचुनाव में जजपा प्रत्याशी विजय हासिल करेगा और प्रदेश में विकल्प के रुप में उभर रही जजपा का पहला विधायक जींद से ही चुना जाएगा। अंतराम तंवर बल्लभगढ़ स्थित जजपा कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत जजपा एक बूथ पर कम से कम से 10 यूथ को जोड़ा जाएगा ताकि आने वाले समय में प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बन सके। उन्होंने सत्तारुढ़ भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा केवल जुमलेबाजों की सरकार है, साढ़े चार साल में जनता भाजपाईयों का झूठ सुन-सुनकर थक चुके है और आने वाले समय में इस सरकार को लम्बी छुट्टी पर भेजने का मन बना चुके है। उन्होंने कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो पार्टी दर्जनों धडं़ों में बंटी हुई हो, भला वह जनता का क्या भला करेगी और पिछले दस वर्षाे में कांग्रेसियों ने केवल और केवल अपना घर भरने का काम किया है।
तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वह जजपा को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी से अधिक से अधिक लोगों को जोडक़र संगठन को मजबूत करें ताकि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस, भाजपा व इनेलो को मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ बलदेव अलावलपुर प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, तेजपाल डागर, धर्मवीर तेवतिया, विजयपाल तेवतिया, जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चौहान, अमर सिंह दलाल, पार्षद सुरेंद्र अत्री, पार्षद विनोद भाटी, डॉ दिनेश डागर, नागेश तेवतिया, अनिल भाटी ,पार्षद कुलदीप तेवतिया, प्रिंस हुड्डा, देवेंद्र बैरागी, सूरत चौहान, सुनील डीनडे, बालक राम शास्त्री, सुभाष पांचाल, सुभाष सैनी, अजय मित्तल, मनोज गोयल, प्रदीप चौधरी, रमजान खान, मास्टर अयूब खान, मास्टर धर्मवीर कालीरमन ,सुरेश  सहरावत, अरुण जांगड़ा, गंगाराम तेवतिया आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *