February 19, 2025

पंचकल्याणक में शामिल होने मात्र से आत्मशुद्धि का मात्र प्रसस्त होता है: मुनिश्री मंगलानंद

0
31
Spread the love

Faridabad News : आदिनाथ दिगम्बर मंदिर डबुआ कालोनी में चल रहे सात दिवसीय पंचकल्याणक समारोह का आज समापन हुआ। बुधवार को मोक्ष कल्याणक मनाया गया जिसके तहत अभिषेक, पूजन, शान्तिधारा, मंत्र अराधना, एवं मुनिश्री के प्रवचन हुए। निर्माण प्राप्ती, गुणा रोपण, निर्माण कल्याणक पूजा, एवं विश्व शान्ति महायज्ञ आयोजित किया गया। नवीन वेदी में जिनदिन स्थापना तथा कलचारोहण एवं ध्वजारोहण किया गया। मुनिश्री मंगलानंद जी ने अपने प्रवचन में कहा कि पंचकल्याणक में शामिल होने मात्र से आत्मशुद्धि का मात्र प्रसस्त होता है। धर्म के प्रति निष्ठा बढती है तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है। मंदिर के शिखर पर युवा मण्डल के अध्यक्ष निर्मित जैन एवं पुनीत जैन के अलावा अन्य कई लोगों ने भी रक्षालयन एवं ध्वजारोहण किया।

मुनिश्री मंगलानंद जी के चमत्कारी व्यक्तित्व की महिमा इस बात से जाहिर होती है कि उन्हें यहां देश के अन्य छह जैन मदिरो में पंचकल्याणक महोत्सव कराने का निमंत्रण मिला है। उनके आशीर्वाद से डबुआ कालोनी के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव बहुत ही श्रृद्धा, उत्साह व धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें फरीदाबाद एनसीआर व देश के अन्य कई राज्यों से हजारो श्रृद्धालु शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मण्डल एवं मंदिर समिति की कार्यकारिणी ने अपना तन, मन, धन से पूरा पूरा योगदान दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *