February 20, 2025

कोमल ने वृद्वाश्रम में मनाया जन्मदिन

0
99
Spread the love

Faridabad News : एनएच दो स्थित ताऊ देवीलाल वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अपना आठवां जन्मदिन कोमल ने बड़ी धूमधाम से मनाया। उसने जन्मदिन मनाते हुए कहा कि हमें अपने बुजुर्गो का मान सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर आचार्य भद्रकाम वर्णी (दिल्ली) के आश्रम में यज्ञ किया गया। इस यज्ञ के यजमान किशन लाल बजाज व उनकी धर्मपत्नी स्वर्णलता और उनकी पुत्री कोमल बने। यज्ञ के बाद पंडित चंद्रदेव शास्त्री ने ढोलकवादक रामबीर प्रभाकर के साथ मिलकर बधाई गीत गाया, जिसमें सभी बुजुर्ग खूब नाचे। इस अवसर पर आश्रम में मौजूद लगभग 65 बुजुर्गों को कोमल ने केक व मिठाई खिलाई। उन्होंने भी कोमल को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ईश्वर चंद सतपाल चौहान, जगदीश कटारिया, ईश्वर कटारिया, शहजाद, कन्हैया लाल, नरेन्द्र देव, सुभाष मखीजा, सरदार इंदर पाल सिंह, सतीश विरमानी व ओमप्रकाश सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *