February 23, 2025

कुमारी शारदा राठौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य नियुक्त

0
Sharda Rathore
Spread the love

Faridabad News : महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से फरीदाबाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और सभी ने एक स्वर से पार्टी हाईकमान के लिए निर्णय की सराहना की है। आज बल्लभगढ़-मोहना रोड स्थित कार्यालय पर कुमारी शारदा राठौर का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह मीठा कराकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कुमारी शारदा राठौर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, हरियाणा प्रभारी कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्पक्षता से निभाते हुए संगठन को मजबूत करके बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उनकी नियुक्ति पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह नियुक्ति सही समय पर की गई है और इसके सार्थक परिणाम पार्टी को आने वाले दिनों में देखने को मिलेेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *