February 23, 2025

धरती पुत्र मिटा देगा भाजपा की झूठी सरकार : अम्बावता

0
16
Spread the love

Faridabad News : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों को फसल की अच्छी कीमत, सही मुआवजा और ऋृ णमुक्त किसान बनाने का नारा दिया था, और किसान को खुशहाल बनाने के सपने दिखाकर सत्ता में आए थे। मगर केन्द्र सरकार के 4 साल बीत जाने के बाद भी भाजपा सरकार ने किसान संगठनों की एक मांग तक नहीं मानी। देश का किसान आज भी दुखी और गरीबी भरा जीवन जीने को मजबूर है। जिस धरती पुत्र ने पूरे देश में कमल की फसल खिलाई थी, अब वही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिटा देगा।

भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता ने उक्त शब्द प्रैस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहे। उन्होने कहा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देश के किसान और आम जनता को केवल झूठे सपने दिखाकर ठग रहे हैं। उन्होने 4 सालों में केवल उद्योगपतियों को और अधिक अमीर बनाने की योजनाएं बनाई हैं, क्योंकि यह उद्योगपति भाजपा को चंदा देते हैं।

श्री अम्बावता ने कहा भारतीय किसान यूनियन (अ) ने अनेक बार मांग की है कि भाजपा किसानों की मांगों को माने, नहीं तो किसान भाजपा का सूपडा साफ कर देगा। उन्होने कहा आज किसान की हालत पहले से ज्यादा खराब है। किसान आत्म हत्याओं का आंकडा तेजी से बढा है। किसान को फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा। फसलों के खराब होने पर भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे। मंडियों में किसान के माल को कौडियों के भाव लिया जा रहा है, और बिचौलियों ने किसान की नाक में दम कर रखा है।

गौरतलब है आगामी 10 से 12 जून 2018 तक भाकियू का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार के अलकनंदा मैदान में चलेगा। इस अधिवेशन में गुजरात से युवा नेता हार्दिक पटेल, दिल्ली से राज बब्बर, सासंद शरद यादव और किसान नेता दादा रघुनाथ पाटिल मुख्य रूप से मौजूद होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ऋषिपाल अम्बावता करेंगे और पूरे देश से लगभग 10 हजार से ज्यादा किसान अधिवेशन में हिस्सा लेंगे। यह अधिवेशन प्रति वर्ष होता है, और वर्ष 1997 से लगातार हो रहा है।

श्री अम्बावता ने कहा भाकियू के कार्यकर्ता पूरे देश में हैं जबकि देश के 12 प्रांतों में भाकियू अच्छी स्थिति में है। इस अधिवेशन के बाद भाकियू के नेतृत्व में सभी किसान संगठन और हजारों किसान आगामी अगस्त माह में दिल्ली कूच करेंगे, और मोदी सरकार से मिलेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *