February 20, 2025

जनता के पैसे के खर्चे में पारदर्शिता के हिमायती हैं विधायक नीरज शर्मा

0
112
Spread the love

Faridabad News, 10 June 2020 : एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का संघर्ष रंग लाया है। अब जिले में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को भी रहेगी। जिससे विकास के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगने की उम्मीद बंधती नजर आती है।

विधायक नीरज शर्मा ने इस बारे में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पत्र लिखकर मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि विकास कार्यों के नाम पर होने वाले गोलमाल पर मौके पर ही जानकारी का बोर्ड लगाने से नियंत्रण हो सकेगा। ऐसा देखने में आता है कि एक एक विकास कार्य के लिए कई कई बार टेंडर कर दिया जाता है। लेकिन विकास के बारे में मौके पर बोर्ड पर विकास कार्य का नाम, लागत, ठेकेदार का नाम, विकास कार्य शुरू होने की तारीख, पूरे होने की तारीख आदि का विवरण लिखने संबंधी बोर्ड लगाए जाएं तो इस पर काफी तह तक नकेल कसी जा सकती है।

विधायक नीरज शर्मा के पत्र और व्यक्तिगत संपर्क का असर हुआ और अब विकास कार्यों पर बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत बल्लभगढ़ समयपुर-सरमथला सडक़ से हो चुकी है। जिसका निर्माण करीब 2.89 करोड़ रुपये में होना है। इस बारे में मौके पर बोर्ड भी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जा चुका है। शर्मा ने उम्मीद जताई कि बोर्ड लगने से शायद अधिकारियों पर समय पर कार्य पूरा करने का दबाव रहेगा, जिसका लाभ जनता को मिलेगा। विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कार्रवाई करने पर आभार भी जताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *