February 22, 2025

जनता का जीवन सुगम बनाने के लिए विधायक बना : राजेश नागर

0
5823
Spread the love

Faridabad News, 09 Feb 2020 : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर 91 सूर्या नगर फेस 1 में लोगों की समस्याओं को जाना। उन्हें स्थानीय आरडब्ल्यूए ने जनता के बीच आमंत्रित किया था। जनता के बीच विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह जनता का जीवन सुगम बनाने के लिए विधायक बने हैं। विधायक राजेश नागर का सूर्या नगर फेस 1 पहुंचने पर भारी संख्या में जुटे स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। जनता ने कहा कि उन्हें स्थानीय समस्याओं से छुटकारा पाने की उम्मीद अब और मजबूत हो गई है। जनता ने कहा कि राजेश नागर ने विधायक न रहते हुए भी उन लोगों के काम करवाए हैं। अब तो उन्हें चुनकर विधानसभा पहुंचाया है तो उन्हें जल्द ही अपनी समस्याओं के दूर होने की उम्मीद है। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह हमेशा से जनता के बीच रहे हैं। अब भी वह तिगांव विधानसभा के क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। जिससे कि एक समयबद्ध कार्यक्रम में सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करवाया जा सके। राजेश नागर ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी, राज्य में मनोहर लाल खट्टर का नेतृत्व और तिगांव की प्यार करने वाली जनता का आशीर्वाद मिला है। वह जनता के लिए हर क्षण उपलब्ध रहते हैं। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें जिस तरह से जनता का जीवन सुगम बनाने के लिए कार्य कर रही हैं, उससे उन्हें निश्चित ही लगता है कि भारत की दुनिया और फरीदाबाद की हरियाणा में एक अलग पहचान बन रही है। इस अवसर पर स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अध्यक्ष श्रीधरन नैयर, उपाध्यक्ष एसए खान, आनन्द, महासचिव दीप जुयाल, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, संयुक्त सचिव बीएस अधिकारी, सह कोषाध्यक्ष निलक मोहन नेगी, सांस्कृतिक सचिव सत्यानंद पांडे, प्रहलाद शर्मा, भूपेंद्र चौधरी, देवेश कपूर, राम सागर शुक्ला, हीरालाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *