February 19, 2025

लोधी राजपूत जन कल्याण समिति ने लगाया योगा कैम्प

0
58
Spread the love

Faridabad News, 22 June 2019 : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद शाखा फरीदाबाद द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर शहरी वंचित बच्चों के लिए बाल भवन में योगा कैम्प लगाया जा रहा है। योगा कैंप में के कार्यक्रम लोधी राजपूत जन कल्याण समिति फ़रीदाबाद द्वारा प्रायोजित किया। जिसमें योगाचार्य श्री शीशपाल शास्त्री व डी पी शर्मा ने योगा के बारे में विस्तार से बताया और योग की विभिन्न मुद्राओं में सूर्यनमस्कार से लेकर सभी योगासन करवाये। आज के अवसर पर लोधी राजपूत जन कल्याण समिति के संस्थापक लाखन सिंह लोधी व रूप सिंह लोधी ने भी बच्चों को योग शिक्षा की जानकारी दी और योग करने के लाभ बताये। आज के कार्यक्रम में बच्चों को संस्था की तरफ अल्पाहार में फल एवं नीबू शिकंजी दी गयी। तथा आज संस्था के सदस्य ओ पी आर्या, धर्मपाल लोधी, ओम प्रकाश लोधी महिपाल लोधी, फतेसिंह लोधी, महेंद्र सिंह लोधी व विजयपाल सिंह लोधी के साथ साथ बाल भवन का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत श्री एस एल खत्री जिला बाल कल्याण अधिकारी फरीदाबाद ने आये हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *