February 21, 2025

सावित्री पॉलीटेक्निक में धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

0
14
Spread the love

Faridabad News : नेहरू ग्रांऊड स्थित सावित्री पॉलीटेकनिक फॉर वूमेन में लौहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर छात्राओं ने सभी को एक दूसरे के गले मिलकर लोहड़ी की शुभकामनांए दी। इस मौके पर संस्थान के चेयरमेन श्री एस एन दुग्गल व प्रिंसिपल कमलेश शाह ने छात्राओं के साथ ढोल की थाप पर खूब झूमे। छात्राओं ने पांरपरिक पोशाक पहने छात्राओं ने पंजाबी व पाश्चात्य संगीत पर खूब डांस व गिददा करके पूरे संस्थान में खूब धमाल मचाया।

छात्राएं सुन्दर मुन्दरी होए तेरा कौन बेचारा होए लोहड़ी का परंपरागत गीत गाकर पूरे वातावरण में एक अलग ही छठा बिखेर रही थी। अवसर पर प्रिंसिपल कमलेश शाह ने कहाकि लौहड़ी पर्व हमारी आस्था का प्रतीक है और इस पर्व को पूरे ही उत्तर भारत के लोग धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है और इस देश में सभी धर्मो के पर्वो को धूमधाम से मनाया जाता है। यदि सभी पर्वो को आपसी मेलजोल एवं एकजुट से मनाया जाये तो उससे देश व प्रदेश में खुशी का माहौल उत्पन्न होता है जो कि बहुत जरूरी है। इसलिए सभी पर्वो को सौहार्दपूर्ण एवं आपसी मेलजोल के माहौल में मनाना चाहिए। इस मौके उन्होंने मकर सक्रांति की भी शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगो में रेवडी, मूंगफली वितरित की एवं सभी को इसी तरह से पर्व मनाते रहने की अपील की।

इस मौके पर संस्थान के चेयरमेन श्री एस एन दुग्गल व प्रिंसिपल कमलेश शाह में सभी छात्राओं को लौहड़ी पर्व शुभकामनांए दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *