February 22, 2025

सूरजकुंड मेला में जादू के करतब लोगों को कर रहे हैरतंगेज

0
26 (2)
Spread the love

Surajkund News/ Sunny Dutta : फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला में उत्तर प्रदेष के चित्रकुट से आए जादूगर आरसी योगा अपने हेरतंगेज जादू से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। जादूगर योगा ने मंच पर कई हैरतंगेज जादू के करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। दर्षकों को उनके सभी जादू पसंद आए।

कार्यक्रम शुरू होते ही जादूगर राजकुमार ने जैसे-जैसे अपने जादू का पिटारा खोलकर करतब दिखाना शुरू किया तो दर्शक अचरज में दिखते नजर आए। जादूगरं द्वारा अखबार के कटे हुए टुकड़ों से नोटों की बारिश करने जैसे कारनामे ने सभी को हैरत में डाल दिया। जादूगरों ने हवा में माला बनाना, छड़ी को हवा में नचाना सहित एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

जादूगर योगा का कहना है कि जादू कुछ नहीं यह मात्र सम्मोहन एवं हाथों की सफाई होती है। यह तेजी से की गई सफाई का काम होता है। जादूगर इसमें एक विशेष प्रकार की ट्रिक आजमाता है जिसे लोग जादू समझ बैठते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *