February 21, 2025

महागठबंधन नहीं बल्कि महा ठग बंधन बना रहे हैं विपक्षी दल : कृष्ण पाल गुर्जर

0
18
Spread the love

Faridabad News, 06 Oct 2018 : केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं राज्यमंत्री व फरीदाबाद के सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने सराय टोल से सेवा संकल्प जन जागरूकता अभियान चलाया उनके साथ इस अवसर पर फरीदाबाद के उपमहापौर देवेंद्र चौधरी जिला महामंत्री सुनील छोकर के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि इस अभियान द्वारा जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच में पहुंचाना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन जागरूकता अभियान चलाया है। इस अभियान द्वारा आम जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में हरियाणा को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सम्मानित किया है। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व सभी मंत्रियों, विधायकों का धन्यवाद किया कि उनकी मेहनत से हरियाणा स्वच्छता में नंबर वन रहा है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी दल इकट्ठा होकर एक महागठबंधन नहीं बल्कि महा ठग बंधन बना रहे हैं जोकि मिलकर देश के प्रधानमंत्री मोदी को हटाना चाहते हैं लेकिन जनता ने ठाना है वह मोदी को इस महा ठग बंधन में नहीं फंसने देंगे। उन्होंने कहा कि आज की यह यात्रा सराय टोल चल कर सराय ख्वाजा, बजरंग चौक, कनिष्का टावर, बाईपास, पल्ला पुल से होती हुई सेहत पुर में समापन हुआ।इस जन जागरूकता अभियान सेवा संकल्प पदयात्रा मे आज केंद्रीय मंत्री व अन्य लोगो का लगभग 6 किलोमीटर लंबी यात्रा के बीच में जनता ने जोरदार स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी व मनोहर लाल के नारों से गूँजते हुए यह यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची। रास्ते भर में जनता ने केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथियों का फूल मालाओं व शॉल भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि यह यात्रा पूरे देश में एक चल रही है इसी कड़ी में रविवार को पदयात्रा का आयोजन गांव चंदावली से किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा भाग ले। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना पांडे, जिला सचिव मदन पुजारा, मुकेश शर्मा,ओम प्रकाश रक्षवाल, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव भी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *