February 22, 2025

महेश गिरी ने अपने सांसद निधि से किया 100 स्ट्रीट एल.ई. डी. लाइटों का उद्घाटन

0
99
Spread the love

New Delhi News, 04 Nov 2018 : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने आज न्यू अशोक नगर में 100 स्ट्रीट एल.ई. डी. का उद्घाटन कर क्षेत्रीय जनता को समर्पित की। लगभग 22 लाख रुपये की लागत से 50 पोल्स पर यह 100 स्ट्रीट एल.ई. डी. कालीबाड़ी मंदिर रोड, न्यू अशोक नगर से वसुंधरा एन्क्लेव तक लगाई गई है।

सांसद ने बताया कि इस सड़क पर पहले काफी अंधेरा होता है। जिस कारण के असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक घटनाओँ को अंजाम दिया जाता था व आवागमन करने वाले लोगो को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि जब यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो तुरंत की इस पर कार्यवाही करते हुए बीएसईएस विभाग को 22 लाख रुपये सांसद निधि से आवंटित किए व लाइट लगाई गई। अब इस रोड पर आवागमन करने वालो को सहूलियत होगी।

सांसद ने कहा कि वर्ष 2014- 2015 में इस रोड के निर्माण हेतु दिल्ली विकास प्राधिकरण से पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 2.5 करोड़ रुपये आवंटित कराये गए थे। अब यहा लाइट भी लगा दी गई।

महेश गिरी ने यह भी बताया कि न्यू अशोक नगर थाना डिवीज़न में आने वाले क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने हेतु मैने अपने सांसद कोष से 2 करोड़ रुपए दिल्ली पुलिस को आवंटित किए है।

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय सुशासन विभाग के सदस्य वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री विजेंद्र धामा, भाजपा दिल्ली प्रदेश आर.डब्लू.ए. प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संदीप धामा, भाजपा मयूर विहार जिला प्रवक्ता जितेंद्र चौधरी (जीतू), शेर सिंह, संजीव सिंह, निक्की सिंह, सुनील चौधरी, सरनाम सिंह तोमर व सेकड़ो की संख्या में स्थानीय निवासी व भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *