February 21, 2025

महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जताया आभार  

0
WhatsApp Image 2021-10-06 at 17.19.47_compress73
Spread the love

फ़रीदाबाद 06 अक्तूबर । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान और महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष यादव के नेतृत्व में प्रदेश और ज़िले की महिलाओं ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंट की और प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए चलाई जा रही हितकारी और कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कियाI

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक के दौरान कहा कि मातृशक्ति और आधी आबादी की ‘संपूर्ण भागीदारी’ के बगैर देश और समाज तरक्की नहीं कर सकता । आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने आप को साबित किया है। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनों का योगदान भी इस संगठन को वैश्विक बनाने में अतुलनीय है । मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी ने महिलाओं के कल्याण के लिए लागू की गई कल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाकर महिलाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए  और  बैठक में  आई माताओं- बहनों का आभार प्रकट किया।

भाजपा महिला  मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा द्वारा महिला सशक्तिकरण और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में अवगत करवाया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समर्द्धि योजना, उज्जवला योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ़्री सिलाई मशीन योजना आदि कल्याणकारी योजनाओं से महिलाएँ सशक्त हुई हैं । सुमित्रा चौहान ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए  कटिबद्ध हैं।

फ़रीदाबाद से प्रदेश महिला  मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती प्रवीण जोशी ने बताया कि  मुख्यमंत्री आवास पर माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  के साथ संवाद व चर्चा बहुत ही सकारात्मक रही। बैठक के दौरान उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन मिला जिससे महिला कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर फ़रीदाबाद महिला मोर्चा से टीना बैंटिक, प्रवीण जोशी, कुसुम महाजन, आशारानी, चंद्रांशी नेहवाल, गीता रक्षवाल, राजबाला सरधाना  और प्रतिभा तिवारी उपस्थित रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *