February 22, 2025

सांसद खेल महोत्सव के लिए मैराथन आज खेल परिसर से होगा शुभारंभ

0
DC VS IAS
Spread the love

फरीदाबाद,03 मार्च  फरवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के लिए आज 04 मार्च -2023  शनिवार को प्रातः 06:00 बजे  फरीदाबाद स्थित खेल परिसर से मैराथन का शुभारंभ किया जाएगा। मैराथन में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि हरियाणा के परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, पृथला के विधायक नयन पाल रावत, होडल के विधायक जगदीश नायर, पलवल के विधायक दीपक मंगला सहित हथीन के विधायक प्रवीण डागर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच प्रदान करना है। उन्होंने फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के खिलाड़ियों से आह्वान है कि प्रत्येक खिलाड़ी इस खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी करें।

डीसी विक्रम ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आज शनिवार को एक मैराथन भी जागरूकता के लिए आयोजित की जा रही है। अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें : https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav

यह खेल महोत्सव आम लोगों को खेलों के साथ जोड़ने का बहुत बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार सांसद खेल महोत्सव के लिए  खेलों की संख्या 13 कर दी गई है और इनमें प्रतियोगिताएं भी बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में खिलाड़ियों की संख्या छह हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए स्थान, नोडल अधिकारी व अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी की गई है।  प्रत्येक गेम के साथ उसकी एसोसिएशन को भी जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि इस खेल महोत्सव में अंडर-14, अंडर-19 व उसके उपर के खिलाड़ियों के वर्ग को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी हडल एप पर 4 मार्च से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-12 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित डीएसओ कार्यालय में भी खिलाड़ी अपना आवेदन दे सकते हैं।

डीसी ने बताया कि इस बार की सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स में दस कर दिया गया है। इनमें 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, लोंग जंग, ट्रिपल जंप, हाई जंप, रिले रेस (4 गुणा 100 व 4 गुणा 400 मीटर) शामिल हैं। वहीं थ्रो में शॉट पुट व जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिता रहेगी। इसके अलावा फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी नेशनल, कबड्डी सर्कल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, पैरा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *