February 21, 2025

मैट्रो अस्पताल, फरीदाबाद ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया

0
15
Spread the love
Faridabad News : मैट्रो अस्पताल, फरीदाबाद द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें फरीदाबाद की जानी मानी सोसाइटीज् पुरी प्राणायाम, एस.आर.एस. रेजीडेंसी, आर.पी.एस. सिटी एवं सेक्टर-28 आर.डब्लू.ए. के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक डा. एस.एस. बंसल ने कहा, ‘स्वास्थ्य वार्ता का उददे्श्य लोगो को उनके स्वाथ्स्य के बारे में जागरूक करना एवं विभिन्न बीमारियों, उनसे संबंधित जोखिम और रोकथाम के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। इस अवसर पर अस्पताल के प्रबन्ध निदेशक डा. बंसल द्वारा रचित पुस्तक ‘‘ऑल यू नीड टू नो अबाउट हार्ट’’ माननीय गणों को भेट की। इस पुस्तक का विमोचन हाल ही में हरियाणा के राज्यपाल माननीय श्री कप्तान सिंह सौलंकी द्वारा, हरियाणा राजभवन में किया गया।
मैट्रो अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों ने भी इस वार्ता में भाग लिया। डा. रोहित गुप्ता, सीनियर न्यूरोलोजिस्ट ने थ्रोम्बोलाइसिस एवं स्ट्रोक से जुडी जानकारी से लोगों को अवगत कराया। डा. अरूण कुमार सिंह, एंडोक्रोनोलोजिस्ट ने मधुमेह के बारे में सटीक जानकारी देकर उसकी रोकथाम के उपाय बताये। डा. धु्रव जुत्सी, न्यूरोलोजिस्ट ने मस्तिष्क रोगों के बारे में बताया तथा कहा कि समय रहते यदि मरीज को सही इलाज मिल जाये तो उसे पूर्णताः स्वस्थ किया जा सकता है। डा. सचिन मंगला, मनारोग विशेषज्ञ ने युवा पीढ़ी तथा बुजुर्गो में बढ़ रही डिप्रेशन की बीमारी के बारे में लोगों को बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मुकेश गंभीर जी (रिटायर्ड ज्वाइन्ट कमिश्नर उत्पाद शुल्क और कराधान विभाग एवं डायरेक्टर रेडियो एन.जी.एफ, पलवल) एवं गैस्ट ऑफ ऑनर कैप्टन पी.एन. नाहर जी ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर ई.आर. बी.एस. चोपड़ा, उपाध्यक्ष पुरी प्राणायाम, अरविन्द शर्मा, महासचिव पुरी प्राणायाम, संजीव जौहरी, अध्यक्ष एस.आर.एस., अश्वनी मल्होत्रा, महासचिव एस.आर.एस., आर.पी.गुप्ता, मुख्य आयोजक श्री सेवा राम गुप्ता, अध्यक्ष आर.पी.एस. सिटी, के.सी. शर्मा सचिव आर.पी.एस. सिटी भी उपस्थित थे। सभी वरिष्ठ अतिथियों को डा.एस.एस. बंसल ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
हेल्थ टॉक के प्रतिभागियों को प्रिविलेज कार्ड दिए गए। यह कार्ड वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल द्वारा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर छूट का लाभ देने में मदद करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *