February 21, 2025

राज्यमंत्री गुर्जर ने स्मार्ट सिटी के स्मार्ट गांव फतेहपुर चंदीला की रखी आधारशिला

0
77
Spread the love
Faridabad News, 16 Oct 2018 : केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज मंगलवार को नवरात्रों के उपलक्ष में स्मार्ट  सिटी फरीदाबाद जिला के स्मार्ट गांव फतेहपुर चंदीला की आधारशिला रखी। उन्होने बताया की फतेहपुर चंदीला के विकास कार्यों पर लगभग10 करोड रुपए की राशि खर्च की जाएगी। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कौन है। आगामी 1 वर्ष में  पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने अधिकारियों को इसी कार्य को 6 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट गांव में आधुनिक खेल का मैदान तथा खेल के आधुनिक  जिम  जल्द ही ग्रामीणों को मिलेगा। इसके अलावा गांव में स्मार्ट सिटी  की  की तर्ज पर फतेहपुर चंदीला में  सीवरेज सिस्टम, सड़के, पेयजल सप्लाई, गांव का मुख्य द्वार ,आधुनिक चौपाल, बारात घर सहित सभी तमाम सुविधाएं ग्रामीणों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर मिलेगी1 उन्होंने कहा कि फतेहपुर चंदीला फरीदाबाद स्मार्ट सिटी का पहला गांव है।  जहां पर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी1 उन्होंने कहा कि फतेहपुर चंदीला के स्कूल को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल टेस्टबुक, मल्टीमीडिया कांस्टेंट, स्मार्ट बोर्ड, एलइडी स्क्रीन ,लैपटॉप विद इंटरनेट कनेक्टिविटी ,वीडियो कॉन्फ्रेंस सिस्टम, माइक्रोफोन एमप्लीफायर एंड स्पीकर, वाईफाई, डाक्यूमेंट्स कमेंट्स कैमरा, स्कैनर डिजिटल लाइब्रेरी, 3D प्रिंटिंग लाइव, टैली एजुकेटिव सहित तमाम सुविधाएं स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विद्यार्थियों को दी जाएंगी उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने लोगों को उनकी भावना के अनुरूप विकास कार्य करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि  जिस तरह  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में  परचम लहराया है उसी तरह  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इमानदारी में पूरे देश में अपना परचम लहराया है। विरोधियों के पास हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलने के लिए कोई शब्द नहीं है  उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने  फरीदाबाद   शहर के विकास के लिए 12सो करोड रुपए नगर निगम  को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगले 6 महीनों में  शहर की सारी कॉलोनियों में सीवरेज डाल दी जाएंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंतोदय योजना को क्रियान्वित करते हुए पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति यानी गरीब से गरीब परिवार को सरकार की सुविधाएं, जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाएं इत्यादि का लाभ अवश्य मिले की नीति पर सरकार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज गांव फतेहपुर चंदीला को  स्मार्ट सिटी की तर्ज़ पर स्मार्ट गांव बनाने के लिए आधारशिला रखी गई है।
इस अवसर पर उनके साथ बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला,वार्ड 19 के पार्षद सतीश चंदीला,स्मार्ट सिटी की सी ई ओ मोनिका गुप्ता,जॉइंट कमिश्नर अग्रवाल,चीफ इंजीनियर कटारा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *