February 22, 2025

बड़खल विधानसभा में समस्याओं के लिए विधायक जिम्मेदार : भारत अरोड़ा

0
65420
Spread the love

फरीदाबाद, 16 सितम्बर : शहर में सीवरेज एवं जलभराव की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के सुपुत्र भारत अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम संयुक्त आयुक्त गौरव आंतिल से मिला और उनको शहर की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराया। इस बाबत एक ज्ञापन भी उन्होंने संयुक्त आयुक्त को सौंपा जिसके माध्यम से लोगों की पीड़ा का व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के एरिया एनआईटी 1, 2, 3, 4, 5, एसजीएम नगर, बडख़ल, भांखरी, अनखीर आदि में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अब तो हालात यह हो चुके हैं कि लोगों के घरों तक में सीवरेज का पानी घुस गया है। एनआईटी क्षेत्र में तो लोग अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पा रहे हैं। कइयों ने तो अपने घरों को छोड़कर किराए पर मकान ले लिए हैं। श्री अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहर में विकास के दावे कर रही है और चहुंमुंखी विकास की बात की जा रही है, मगर निगम के पास सीवर का पानी खाली कराने के लिए सुपर सॉकर मशीन तक भी नहीं है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अभी टैंडर नहीं हुआ है, जिसके चलते वह विवश हैं।

उन्होंने बताया कि बडख़ल विधानसभा के एनआईटी एरिया में सीवर के टूटे ढक्कनों को लेकर उन्होंने पहले भी निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा था और आज फिर शहर की मुख्य समस्या सीवर ओवरफ्लो एवं टूटे मैनहोल के ढक्कनों को लेकर जाइंट कमिश्नर से मिले हैं। भारत अरोड़ा ने कि शहर के दयनीय हालातों के लिए निगम के अधिकारी नहीं, बल्कि स्थानीय विधायक, केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं स्वयं मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। आज एनआईटी 1 एवं 2 के लोग सीवर के पानी में मरने को विवश हैं, मगर विधायिका देखकर भी नजरअंदाज कर रही हैं। हर गली, हर मोहल्ले में सीवर का पानी भरा हुआ है और भाजपाई बात करते हैं स्मार्ट सिटी की। जाइंट कमिश्नर गौरव आंतिल ने कहा कि जल्द ही शहर के टूटे हुए ढक्कनों को बदलने के लिए नए ढक्कनों का आर्डर दिया जा चुका है और बहुत जल्द ही शहर में सीवर जाम की समस्या का समाधान किया जायेगा। इस मौके पर उनके साथ नेहरू ग्राउंड से गोल्डी भाटिया, जे ब्लॉक से प्रदीप घई, 1 ई विडहोम से जितेंद्र अरोरा, 1 बी ब्लॉक से गुरमुख नागपाल एवं पदम कुमार मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *