February 19, 2025

26 सितंबर को “महा रोजगार” मेले का लाभ उठाएं अधिक से अधिक युवा : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

0
1 (4)
Spread the love

फरीदाबाद (बल्लभगढ़), 25 सितंबर। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश और प्रदेश के युवाओं को कौशल शिक्षा प्रदान कर कुशल बनाया जा रहा है। जिसका लाभ उन्हें आने वाले समय में मिलेगा। इसी के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने कल 26 सितंबर रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर -12 स्थित हुडा कन्वेंशन हॉल में रोजगार मेला लगाने का निर्णय लिया है। इस मेले में आईटीआई से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के लिए पहल की जाएगी।

यह जानकारी आज शनिवार को हरियाणा के परिवहन, खान एवं भू विज्ञान, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी दिवस के मौके पर दी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन देश के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए और देश की तरक्की की बात करने में बीता था। आज उन्हीं के पद चिन्हों पर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही हैं और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने का कार्य कर रही है। भाजपा की अंत्योदय योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की नीति का ही परिणाम है, जो अंतिम व्यक्ति के लोगों को लाभ पहुंचा रही है। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के सेक्टर- 8 फरीदाबाद कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बल्लभगढ़ विधानसभा के सभी वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा फरीदाबाद के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रही।

उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से फरीदाबाद महिला जिलाध्यक्ष राजबाला सरदाना, टिपरचंद शर्मा, पारस जैन, पार्षद दीपक यादव, कैलाश वशिष्ठ, अभिषेक दीक्षित, नीलम चौधरी, अलका अरोड़ा, संगीता नेगी, पुष्पा शर्मा, अंजू गुप्ता, बिल्लू पहलवान, प्रेम मदान, बिट्टू पंजाबी, राजीव गोयल, सन्तराम, अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

गत सांय कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने टोक्यो पैरा ओलंपिक खेलों में शूटिंग में गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ी मनीष नरवाल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रेटर फरीदाबाद कुंदन ग्लोबल संस्था के प्रांगण में पहुँचे। यहां हरियाणा के परिवहन मंत्री पंo मूलचन्द शर्मा, जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव व इलाके के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा गोल्ड, सिलवर,ब्रांज मेडल विजेता दोनों ही खिलाड़ी फरीदाबाद के हैं। होनहार खिलाड़ियों ने फरीदाबाद ही नहीं प्रदेश और देश का नाम विश्व में रोशन किया है।

फरीदाबाद को विश्व में खेलों में अमिट छाप मिली है। जबकि उद्योगिक क्षेत्र में भी फरीदाबाद की विश्व में अलग पहचान है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *