February 22, 2025

सांसद सुशील गुप्ता ने घायल महिला कल्पना का अस्पताल जाकर हालचाल जाना

0
101
Spread the love

Faridabad News, 24 Oct 2020 : हरियाणा के केबिनेट परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के फरीदाबाद सेक्टर 8 पर आम आदमी पार्टी द्वारा दिए शांति प्रदर्शन पर हरियाणा पुलिस ने महिलाओं पर लाठी चार्ज किया। इस दौरान 35 वर्षीय कल्पना, खोरी गांव निवासी सहित सैकडो कार्यकर्ता घायल हो गए।

इस दौरान कल्पना से मिलने के लिए सांसद सुशील कुमार गुप्ता तथा आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह प्रभारी बीके सरकारी हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां सांसद सुशील गुप्ता ने घायल महिला कल्पना का हालचाल पूछा। कल्पना की गर्दन और कमर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *