February 22, 2025

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

0
1369
Spread the love

Faridabad News, 27 May 2019 : गेहूं ऋण देने में देरी से नाराज नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज सातवेंं दिन भी निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार तक निगम प्रशासन ने ब्याज मुक्त गेहूं ऋण देने का प्रबंध नहीं किया तो बुधवार को टूल डाऊन हड़ताल पर चले जाएगें। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की तथा मंच का संचालन कर्मी नेता प्रकाश प्रचारी ने ने किया।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व जिला सचिव नानकचंद खैरालिया ने कहा कि प्रदेश की कई दर्जनों पालिका, परिषद व निगमों में वित्त स्थिति कमजोर होने के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं वेतन से संबंधित लाभ नहीं मिल पा रहे है। श्री शास्त्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों व वर्तमान सरकार की नीतियों में फर्क नहीं है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने हाऊस टैक्स, डवलेपमेंट चार्ज सहित कई टैक्सों की दरें कम कर शहरी स्थानीय निकाय स्वशासन संस्थाओं की कमर तोड़ का काम किया था। भाजपा सरकार ने दो कदम आगे बढ़ाते हुए शराब व व्हीकल टैक्स पर रोक लगाकर इन संस्थाओं को और ज्यादा कमजोर करने का काम किया। उन्होंने कहा कि वित्त संकट से जूझ रही इन संस्थाओं में जहां पहले से ही कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है उनको जनस्वास्थ्य विभाग के जल व मल का कार्य सौंपा जा रहा है।
नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 18 हजार रूपए का परिपत्र विगत 2 मई को जारी कर दिया था, किन्तु निगम की आयुक्त व वित्त नियंत्रक विभाग के अधिकारी अभी तक कर्मचारियों के गेहंू खरीदने के लिए पैसों का प्रबंध नहीं कर सके। जिससे की सफाई कर्मचारियों में निगम प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी बढ़ रही है। श्री बालगुहेर ने कहा कि अब यह कर्मचारी अपनी जायज मांग को लागू करवाने के लिए टूल डाऊन हड़ताल जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर होगें।

आज की सभा को अन्य के अलावा कर्मी नेता श्रीनंद ढकोलिया, बिशनस्वरूप तेवतिया, जितेन्द्र, रगबीर चौटाला, विजय चावला, बल्लू चिण्डालिया, सुभाष फेंटमार, विनोद घरौंड़ा, वेद भड़ाना, दर्शन सिंह सोया, प्रेमपाल, महेन्द्र कुण्डिया, वेद प्रकाश, दान सिंह, नरेश कुमार भगवाना, देशराज डाबर, सूरजकीर, महिला विंग की नेता माया, कमला, शकुन्तला, सत्तो देवी सहित अनेकों कर्मचारी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *