February 19, 2025

एम.वी.एन. अरावली हिल्स में स्पोर्टी फादर्स का आयोजन

0
football
Spread the love

Faridabad News, 18 Feb 2019 : शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय मॉडर्न विद्या निकेतन अरावली हिल्स में विद्यालय के गणमान्य व्यक्तियों, जे.पी. गौड़ (डायरेक्टर एम.वी.एन. शैक्षणिक संस्थान), अगल्या वेंकटेश (प्रधानाचार्य, एम.वी.एन. सैक्टर 17), श्रीमान संजीव (प्रधानाचार्य, एम.वी.एन. पलवल), नीता अरोड़ा (प्रधानाचार्य, एम.वी.एन. अरावली हिल्स) की उपस्थिती में एक फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एम.वी.एन. अरावली हिल्स विद्यालय की प्रधानाचार्य, श्रीमती नीता अरोड़ा ने वहाँ उपस्थित लोगों को सबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल खेलना बहुत आवश्यक है। खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा साधन है जो मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, चारित्रिक व आत्मिक बल में वृद्धि कर उसके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। खेल-प्रतियोगिता के प्रारंभ में सभी प्रतियोगियों द्वारा खेल को अच्छी खेल-भावना, आपसी सहयोग व प्रेम से खेलने की शपथ ली गई। स्पोर्टी फादर्स नामक इस कार्यक्रम में न केवल इसी विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चों के पिताओं ने भाग लिया वरन् वे पिता भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने जो एम.वी.एन. परिवार से प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़े हैं। विद्यालय प्रगंण में हुई इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण, नन्हे बच्चों व परिवारजनों द्वारा अपने पिताजी व उनकी टीम का उत्साहवर्धन करना था। दर्शकों के रूप में मैदान में बैठे सभी लोगों ने तालियाँ बजाकर सबका मनोबल बढ़ाते हुए खेल का आनंद लिया। पूरे क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रसिद्ध एम.वी.एन विद्यालय में पहली बार हुई यह प्रतियोगिता बहुत रोमांचक व मनोरंजक थी। आजकल के व्यस्त जीवन में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन, लोगों को तनावमुक्त रखने व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम है, जिसके लिए विद्यालय की प्रबंधन समिति के सभी लोग प्रशंसा के पात्र हैं। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि एम.वी.एन. अरावली हिल्स में पहली बार इस प्रकार का आयोजन हुआ है। विद्यालय में हुई इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को समापन समारोह 17 फरवरी 2019 दिन रविवार को हुआ जिसमें सनराजर्स टीम को विजयी घोषित करते हुए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एम.वी.एन. परिवार भविष्य में भी ऐसे अनेक कार्यक्रमों को आयोजित करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा, यह विश्वास दिलाते हुए प्रधानाचार्य, नीता अरोड़ा ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *