February 22, 2025

एनआईटी-2 ब्लाक में लगी नारी चौपाल, निकाली गयी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ रैली

0
Aganvari 1
Spread the love
Faridabad News, 13 Dec 2018 :  एनआईटी-2 ब्लाक के भिन्न भिन्न क्षेत्रो में नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों का आयोजन श्रीमती विमलेश कुमारी डब्ल्यूसीडीपीओ एनआईटी-2 के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर नेहरू कालोनी में नारी की चौपाल का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर डब्ल्यूसीडीपीओ श्रीमती विमलेश कुमारी ने  महिलाओं को सही खान-पान, साफ सफाई व छोटे बच्चों के आहार सम्बंधित कई महत्वपपूर्ण जानकारी दी व साथ ही महिलाओं से उनकी समस्याओं व उनके सुझावों को भी जाना। चौपाल के समापन के पश्चात बेटी बचाओ व बेटी पढाओ की रैली आंगनवाडी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की महिलाओं के साथ निकाली गयी। जो कि विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंची। इस कार्यक्रम में स्मिता धीमान सुपरवाईजर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई तरह की जानकारी उपस्थिति महिलाओं को दी व महिलाओं को अपनी बेटियो को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरणा दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *