February 20, 2025

डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय में साहित्य, पर्यावरण एवं भारतीय लोकतंत्र का राष्ट्रीय स्तरीय महासंगम 

0
1
Spread the love
Faridabad News, 13 Feb 2019 : डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में इंग्लिश लिट्टेरी सोसायटी, एन्वायरमैन्ट क्लब और प्लानिंग फोरम तीनों के संयुक्त प्रयास से एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम IGNIDEA-2019 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिबेट, क्विवज और पोस्टर मेकिंग तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं एन.सी. आर. रिज़न के अलग- अलग जगहों के विभिन्न विश्वविद्यालयो, महाविद्यालयों और संस्थानों से आये लगभग 100 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। दिल्ली से जीसस एन मैरी कालेज, वेंकटेस्वर काॅलेज, श्री ओरोबिन्दों काॅलेज, इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नोएडा से एकूरेट स्कूल ऑफ बिजनेस, गुरूग्राम से यू. आई. एल.एम. एस. काॅलेज, सरकारी काॅलेज, पलवल से एस.डी. काॅलेज, सरस्वती काॅलेज के साथ-साथ फरीदाबाद के विभिन्न काॅलेजों एवं  विश्वविद्यालयो से आये 17 टीमों के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी विद्वता एवं कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे. सी. बोस यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के रज़िस्ट्रार डा. संजय कुमार शर्मा रहे। डा. शर्मा  ने अपने वक्तव्य में भारतीय संस्कृति एवं विश्व  कल्याण पर जोर देते हुए ज्ञान अर्जन एवं ज्ञान के प्रचार और प्रसार को प्रत्येक मनुष्य का धर्म बताया। उन्होंने मनुष्य को सदैव इसी धर्म का पालन करते हुए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने का प्रयास करते रहने और देश कल्याण के साथ-साथ विश्व कल्याण में भी योगदान करनेे का सुझाव दिया काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सतीष आहूजा के संरक्षण में कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. अरूण भगत एवं डाॅ सुनीति आहूजा एवं सह संयोजक डाॅ. डी. पी. वैद्य ने अपनी टीम के साथ इस त्रिरूपीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ‘‘वायु प्रदूषण’’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा ‘‘सदन की राय में भारतीय लोकतन्त्र अत्यन्त सफल रहा है।’’ विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता कराई गयी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों में अग्रवाल काॅलेज से मिस सुप्रिया ढांडा, मानव रचना यूनिवर्सिटी से मिस मीनाक्षी मुंजाल और डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय से डाॅ.सविता भगत एवं डा. दिव्या त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया। प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन एवं उत्कृष्ट प्रयास करते हुए साहित्य,पर्यावरण एवं भारतीय लोकतन्त्र से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया। काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सतीष आहूजा ने प्रतिवर्ष होने वाले इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए समस्त टीम को बधाई दी और सभी को भारतीय संस्कृति, कला एवं साहित्य को संरक्षित करने की सलाह दी। डाॅ. आहूजा ने भारतीय कला एवं संस्कृति की महत्ता पर जोर देते हुए मनुष्य को निरन्तर उसे निखारने के लिए प्रयासरत रहने को अभिप्रेरित किया। उन्होनें पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से लगातर सजग एवं सचेत रहने का अनुरोध किया कार्यक्रम के सफल संचालन में संचालन समीति के सभी सदस्यों डाॅ. नीरज सिंह, डाॅ. प्रियंका अंगीरस, डाॅ. सोनिया विज़, डाॅ. सुमन तनेजा, मिस श्रुति प्रिया, मिस अंजू सेहरावत तथा उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *