February 21, 2025

नया प्रयास ने सामाजिक सरोकार के तहत बांटे गर्म कपड़े

0
77
Spread the love

Faridabad News, 19 Dec 2019 : नया प्रयास की टीम ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत औद्योगिक शहर फरीदाबाद में ठंड बढ़ते ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया। इसमें बड़ी संख्या में नया प्रयास के सामाजिक कार्यकर्ता व् सभी सदस्य शामिल हुए। नया प्रयास के अध्यक्ष प्रोफेसर सरोज कुमार ने बताया की फरीदाबाद ओल्ड रेलवे स्टेशन के आस पास के इलाके में कड़ाके की ठंड में में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर रात बिताते लोगो के बिच अपने अपने घरों में जो पुराने गर्म कपड़े हो जरूरतमंदों के बीच वितरित करने का अभियान चलाया गया| जरूरतमंदों के लिए गर्म कपड़े उनके लिए इस सर्दी में संजीवनी का काम करेगा। इस अभियान में नया प्रयास के उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया की अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिल कर जरुरतमंदो के बिच गर्म कपडे पहुंचने का काम किया जायेगा| इस अभियान में सोनिका सिंह, निशा अरोड़ा, पंकज, सोनू, आदित्य राज, सौरभ, मुकेश, अर्जुन, शिवम्, मोहित आदि लोगो ने कपडे अपने अपने घरों से ला कर बांटे|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *