February 21, 2025

नवविवाहित जोड़े ने लिया लाल जीे महाराज का आशीर्वाद

0
16
Spread the love

Faridabad News : एन.एच. 2 स्थित श्री लाल जी कुटिया महाराज साहिब में श्री लाल जी महाराज जन्म यज्ञ महोत्सव गद्दीनशीन गोस्वामी श्री श्याम लाल जीे के सान्धिय में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। जन्म यज्ञ महोत्सव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक जोड़े का विवाह पूरे रीति रिवाज के मुताबिक करवाया गया। जिसमें वर वधू पक्ष के लोगों ने परिणय सूत्र में बंधे वर वधू को अपना आर्शिावाद दिया और लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर गोस्वामी श्री श्याम लाल जी महाराज ने बताया कि हिन्दू धर्म में कन्या दान करना सबसे बड़ा धर्म है यह दान जो भी व्यक्ति कर लेता है उसके लिए मोक्ष के रास्ते खुल जाते है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष श्री लाल जी महाराज जन्म यज्ञ महोत्सव के अवसर पर कुटिया में विवाह समारोह का आयोजन होता है जिसमें दूर दराज के श्रृद्धालुगण पहुंचते है। इस बार भी करनाल,नीलो ख्ेाड़ी, अम्बाला, मेरठ, देहरादून व अन्य कई स्थानों ने भक्तजन कुटिया पहुंचे हैं। इस मौके पर चौ. केवल राम भाटिया, दीप भाटिया, अनीता शर्मा, राजन मुथरेजा, राजेश भाटिया, सुदेश भाटिया, रमेश भाटिया, गगनदीप (रिंकू)सन्नी भाटिया, तरूण शर्मा, सुनीता चांदना,ने भी वर वधू को अपना शुभ आर्शीर्वाद दिया। फेरो के उपरांत भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों भक्तजनों ने प्रशाद ग्रहण किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *