February 21, 2025

कर्मचारियों को ड्यूटी परी वापिस लेने के लिए सौंपा आन्दोलन का नोटिस

0
5263
Spread the love

Faridabad News, 18 Nov 2019 : वेतन देने, ईको ग्रीन व सीवर विभाग के निकाले गए कर्मचारियों को ड्यूटी परी वापिस लेने, सेवानिवृत कर्मचारियों का ग्रेज्यूटी, लीव-इन-कैशमेंट, एडवांस पैसों का भुगतान करने, सहायक सफाई निरीक्षक सुशील कुमार की सेवाओं को बहाल करवाने की मांग को लेकर निगम कर्मचारियों ने आज निगमायुक्त की गैर मौजूदगी में उनकी पीए रवि वासुदेवा को सौंपा आन्दोलन का नोटिस। कल भी निगम मुख्यालय पर जारी रहेगा आन्दोलन। आज के प्रदर्शन से पहले निगम मुख्यालय पर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपाध्यक्षा बृजवती, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया विशेष रूप से उपस्थित थे।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील कुमार चिण्डालिया, संघ के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगर निगम के कर(टैक्स) के रूप में करोड़ों रूपए बकाया है। बकाया कर को वसूल करने की निगम प्रशासन की कोई नियत नहीं है। शहर की जनता को सन्तुष्ट करने के लिए सफाई कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से गैर सफाई कार्य में लगाकर फोटो सेंशन कर रहे है। जिसको निगम कर्मचारी अब बर्दाश्त नहीं करेगें। उन्होंने कहा कि निगम में नियमित-अनियमित कर्मचारियों का वेतन, सेवानिवृत कर्मचारियों के बकाया जात व कर्मचारियों के एरियर का भुगतान तथा निगमायुक्त को दिये गए मांग पत्र में वर्णित मांगों व ईको ग्रीन व सीवरमैन विभाग से निकाले गए कर्मचारियों को तब तक ड्यूटी पर नहीं लिया जायेगा आन्दोलन जारी रहेगा।

आज की सभा को अन्य के अलावा सेनिटेशन स्टाफ से व संघ के राज्य ऑडिटर बिशन स्वरूप तेवतिया, प्रधान राजेन्द्र दहिया, सहायक सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, सुशील कुमार, अजीत तेवतिया, चालक यूनियन के प्रधान परशराम अधाना, वेद भड़ाना, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेटमार, विनोद घरौंड़ा, ईकोग्रीनयूनियन के प्रधान रविन्द्र, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान जयराम नागर, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक नेता बल्लू चिण्डालिया, राकेश चिण्डालिया, दर्शन सोया, रगबीर चौटाला, सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोमपाल झिझोटिया, वरिष्ठ उपप्रधान श्रीनंद ढकोलिया, प्रकाश प्रचारी, महेन्द्र कुण्डिया, राजवीर चिण्डालिया, जितेन्द्र छाबड़ा, सुलोचना, शकुन्तला, ललिता आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *