एनएसयू आई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने बच्चों के साथ केक काट कर पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया

Faridabad News, 14 Nov 2019 : एन एस यू आई के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलहाड़ कॉलोनी में बच्चों के साथ केक काट कर आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर मालयर्पण किया और राष्ट्रगान किया। इसके उपरांत उन्होंने बच्चों को कॉपी , पैंसिल , बिस्कुट ,फल आदि दिए। जिस तरह पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों के अपना जन्मदिन मनाते थे उसी तरह एन एस यू आई की पूरी टीम ने उनका उसी तरह जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विकास फागना ने कहाकि नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना का गठन किया, विज्ञान के विकास को प्रोत्साहित किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरू हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी। उन्होंने एशिया और अफ्रीका में उपनिवेशवाद के रचनाएं के लिए एक गुट निरपेक्ष आंदोलन की रचना की। उन्होंने कहाकि नेहरू जी ने गरीब, मजदूर एवं कमजोर लोगों के लिए अथक प्रयास कर नए राष्ट्र का निर्माण किया है। भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरु का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उनके पूरे परिवार ने भारत की आजादी में अपना अपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्यार करते थे, क्योंकि नेहरु जी अपना अधिकतम समय बच्चों के साथ बिताना पसंद करते थे, वो हमेशा बच्चों के प्रति अपना लगाव जाहिर करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। इस मौके पर सुनीता फागना, पुनीत शर्मा, तुषार अरोड़ा, लोकेश चौधरी, प्रीत चौधरी, टेक चंद सिंह, योगेश, रोहित राजपूत, दीप राजपूत, अंकित शर्मा, विशाल फागना, मोहित मौजूद थे।