February 22, 2025

बल्लभगढ़ के विकास कार्यों को अधिकारी निर्धारित समय करवाएं पूरा : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

0
301
Spread the love

बल्लभगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास कार्यों को अधिकारी निर्धारित समय पर पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा स्थानीय रेस्ट हाउस में नगर निगम के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने एक एक करके निर्माणाधीन विकास कार्यों की सम्बंधित अधिकारी से वास्तविक स्थिति बारे जानकारी लेकर समीक्षा की। तत्पश्चात बल्लबगढ रेस्ट हाउस में ही प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने बस अड्डा बल्लबगढ चौकी इंचार्ज उमेश कुमार राष्ट्रपति अवार्डी को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें शॉल भेंट कर भविष्य में और भी अच्छे कार्य करने की बात कही।

समीक्षा बैठक में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, मुख्यमंत्री निगरानी सीमिती के सदस्य पारस जैन सहित कई गणमान्य नागरिक और एमसीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *