February 21, 2025

डीएवी शताब्दी कॉलेज में लैंगिक समानता के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0
23232
Spread the love

Faridabad News, 14 Aug 2019 : एन एच-3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद में विज्ञान विभाग द्वारा लैंगिक समानता के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला की संयोजिका डॉ अंकुर अग्गरवाल ने बताया की प्रथम सत्र में चर्चा रखी गयी और दूसरे सत्र में लैंगिक समानता के ऊपर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में डॉ नीरज सिंह और डॉ प्रियंका अंगिरस रहे | दीक्षा को प्रथम, वाणी को द्वितीय और मनन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया | प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया की हरियाणा प्रदेश में लड़के और लड़किया के अनुपात में वृद्धि हुई और मुख्यमंत्री जी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के मुहीम निरंतर सफलता की ओर बढ़ रही है | कार्यशाला में मंच संचालक सुजाता और कार्यकारी सचिव के रूप में प्रेरणा और पूजा का महतापूर्ण योगदान रहा | इस मौके पर डॉ सुनीति आहूजा, मुकेश बंसल, प्रिया गर्ग, सरोज कुमार, प्रमोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *